फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के मर्डर केस में गवाही देने पर जान से मारने की दी धमकी, गांव में बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम बाबा मंदिर चुलकाना में 13 महीने पहले सोमपाल उर्फ लीला हत्याकांड में 18 सितंबर को कोर्ट में गवाही है। उससे पहले ही गवाह में दहशत फैलाने को लेकर रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे मंदिर के मुख्य गेट के बाहर गांव के चौक पर कार से उतरे कुछ बदमाशों ने करीब आधा दर्जन फायर किए और मौके से फरार हो गए। घटना मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाश केस के गवाह मृतक के भाई को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने आए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन निवासी चुलकाना ने बताया कि 26 जुलाई 2018 को गांव के श्याम बाबा मंदिर में उसके चाचा के लडक़े सोमपाल उर्फ लीला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें वह मुख्य गवाह है। इस हत्याकांड में 18 सितंबर को उसकी गवाही होनी है, लेकिन उससे पहले ही भय, दहशत, दबाव बनाने के लिए रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे कार मंदिर के बाहर गांव के चौक पर आकर रूकी। उसमें चार युवक बाहर निकले और उन्होंने वहां ताबड़ तोड़ फायरिंग की। इसके बाद कुछ मीटर आगे जाकर उन्होंने फिर से फायर किए तथा मौके से फरार हो गए। फायर की आवाज सुनते ही ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं इस बारे में जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि प्रवीन के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना- फायर करने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
13 महीने पहले हुआ था मंदिर में मर्डर
चुलकाना गांव के श्याम बाबा मंदिर में सोमपाल उर्फ लीला 26 जुलाई 2018 को रात करीब दस बजेे प्रसिद्ध श्याम बाबा मंदिर में हत्या कर दी थी। उस समय वह पुजारी सोमबीर के साथ बैंच पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हथियारों से लैस ऋषि चुलकाना अपने साथियों सहित वहां पहुंचा। उन्होंने सोमपाल के पास पहुंचे और गाली गलौच करते हुए फायर शुरू कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें