फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग को स्कूटी पर बैठाकर किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय चौक से एक बुजुर्ग को अस्पताल तक लिफ्ट देने के बहाने एक स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों, बुजुर्ग को काफी संदिग्ध जगहों पर ले गए। इसके बाद बुजुर्ग को गांव मनाना के एक जूस कार्नर पर जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग की साढ़े 12 हजार की नकदी सहित उसकी सोने की अंगूठी लूट कर, उसे गांव मनाना की सड़क किनारे पेड़-पौधे के बीच में बेेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए। एक बदमाश संजय चौक के नजदीक एक सीसीटीवी कैमरा में बुजुर्ग से बातें करता हुआ कैद हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की दी शिकायत गांव शहर मालपुर निवासी फतेह सिंह(76) ने बताया कि 31 अगस्त को गांव नारा में आयोजित मेले में गया था। वहां से उसने जींद के गांव कालवां स्थित रिश्तेदारी में गया था। वहां से 2 सितंबर को पानीपत पहुंचा। दोपहर सवा 12 बजे वो संजय चौक, पशुओं के अस्पताल वाली गली से पैदल-पैदल हैदराबादी अस्पताल की ओर जा रहा था। उसी समय एक स्कूटी पर सवार दो आदमी पीछे से उसके पास आये और बुजुर्ग को कहा कि ताऊ कहां जा रहा है। जिस पर बुजुर्ग ने कहा कि वो हैदराबादी अस्पताल से दवाई लेने जा रहा है। इतना कहने पर दोनों युवकों ने कहा कि हम भी हैदराबादी अस्पताल जा रहे हैं। साथ ही दोनों तरह-तरह की विश्वास जीत लेने वाली बातें करने लगे। बातों ही बातों में दोनों बुजुर्ग को स्कूटी पर बैठा लिया। दोनों युवक बुजुर्ग को पहले हैदराबादी अस्पताल ले गए, जहां मेडिकल स्टोर से दवाई दिलवाई। इसके बाद फिर से दोनों ने बुजुर्ग को स्कूटी पर बैठा लिया और जीटी रोड के रास्ते नांगलखेड़ी के पास ले गये। जहां एक जूस की दुकान पर ले गए और जूस में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
रिश्तेदारी में जाने का परिजनों ने लगाया अंदाजा, 5 दिन बाद किया फोन तो वारदात का लगा पता
बुजुर्ग ने बताया कि उसने परिजनों ने उसे इसलिए फोन नहीं किया, क्योंकि परिजनों को ये अंदाजा था कि वो जींद रिश्तेदारी में गया हुआ है। लेकिन 5 सिंतबर को जब उसके पास परिजनों ने फोन किया, तो उसने बताया कि वो गांव मनाना के पास सड़क किनारे पेड़-पौधो के बीच में पड़ा है। साथ ही बताया कि उसकी जेब से साढ़े 12 हजार की नकदी व हाथ से सोने की अंगूठी भी दो अज्ञात युवक निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें