फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े में जा रहे युवक पर बाइक सवारों ने चलाई गई, पेट को छूकर निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के गांव चुलकाना में मंगलवार को शाम के समय तीन बाइक सवार युवकों ने घर से पशुबाड़े में जा रहे अमित पर गोली चला दी। गनीमत ये रही कि सूझबूझ के चलते वो बच गया और गोली उसके पेट से छूकर निकल गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डीएसपी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ के बाद युवकों की तलाश शुरू कर दी। गोली चलाने वाले गांव के ही बताए गए है। वहीं अमित को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय वो अपने घर से पशुबाड़े में नहाने के लिए जा रहा था। जैसे ही गली में पीपल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। जिनमें से एक ने मुंह बांधा हुआ था। बाइक को देख वो साइड में हटने लगा तो तभी पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकल उसकी तरफ कर गोली चला दी, लेकिन युवक के हाथ में पिस्टल देख वो चौकन्ना हो गया और पीछे हट गया। इसी कारण गोली उसे सीधे लगने की बजाय पेट के हिस्से से सटकर निकल गई। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घरों से निकले तो युवक बाइक से फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पता लगते ही थाना प्रभारी प्रवीन कुमार व सीआइए के टीमें मौके पर पहुंची और अमित से पूछताछ के बाद बाइक सवार युवकों की तलाश में जुट गई। अमित ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक उसी के गांव के रहने वाले है। कुछ दिन पहले ही उनके साथी अंकुश ने मेरे दोस्त राकेश पर गोली चलाई थी। अब अंकुश अंदर है और इसी रंजिश में उसके ऊपर भी जान से मारन की नीयत से गोली चलाई गई। उसने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं जांच अधिकारी राजपाल सिंह का कहना है कि मामले में अमित के बयान पर अक्षति, विपिन व अन्य के खिलाफ िविभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें