फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे का विवाद सुलझाने गए ताऊ का हाथ काटा, पीट-पीट कर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे का विवाद सुलझाने के गए ताऊ पर 11 युवकों ने उनकी सिलाई की दुकान में घुसकर शनिवार को हमला बोल दिया। लाठी, डंडे, गंडासी, तलवार लेकर आए युवकों ने ताऊ को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। धारदार हथियार से कलाई के थोड़ा ऊपर से ताऊ का हाथ काट दिया। ताऊ की गलती सिर्फ इतनी थी कि शुक्रवार को उन्होंने का भतीजे के साथ चल रहे कुछ युवकों के विवाद को सुलझाने की कोशिश की। मांस के एक टुकड़े के सहारे लटका हाथ लेकर परिजनों ने ताऊ को प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर तीन नामजद समेत 11 हमलावरों पर सात धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जावा कालोनी निवासी अंकुर बताया कि उसके पिता उपकार सिंह की भावना चौक पर टेलर की दुकान है। पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की दोपहर प्रवीन, चिंटू, दिपांशु समेत 11 युवक दुकान में घुस आए। हमलावरों ने पिता पर हर जगह गंडासी और तलवार से वार किया और उनका बायां हाथ कलाई के ऊपर से काट दिया। हमलावर उन्हें अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते वह दुकान पर पहुंचा और पिता उपकार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को शिकायत दी।
- शुक्रवार की रात हुई मारपीट
अंकुर ने बताया कि चाचा परोपकार के बेटे निखिल के साथ प्रवीन, चिंटू, दिपांशु का झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को रात 10 बजे चाचा के पास कॉल आया और उन्हें भावना चौक पर बुलाया। चाचा और निखिल वहां चले गए। जहां पर झगड़े के मुद्दे पर बात हुई, वहां चाची भी पहुंच गई। चाचा ने युवकों समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और विवाद बढ़ गया। इतने में पिता उपकार भी मौके पर पहुंच गए, जिनके साथ भी युवकों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन

- दो दिन में दो एमएलआर, दो बार दी शिकायत, एक हुई रिपोर्ट दर्ज
अंकुर ने बताया कि शुक्रवार को मारपीट के बाद पिता, चाचा और चचेरे भाई ने सामान्य अस्पताल में जाकर अपना मेडिकल कराया था, जिसके बाद उन्होंने किला थाना में शिकायत दी थी। अगले दिन शनिवार को हमलावरों ने पिता पर दुकान में घुसकर हमला कर दिया। पिता की हालत गंभीर है, उनकी पैद की हड्डी भी तोड़ दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम दबिश दे रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, किला थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें