फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पति कर न दे कोई अनहोनी, मां ने 16 साल की बेटी की दो बार शादी कर चुके 35 साल के युवक से किया रिश्ता तय

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत रहने वाला पति, बड़ी किशोरी बेटी से किसी तरह की अनहोनी न कर दें, इस डर से श्रमिक मां ने उसकी 16 साल की बेटी की शादी तय कर दी। मां ने ये शादी यमुनानगर 35 वर्षीय निवासी युवक के साथ तय की। युवक पहले से ही दो बार शादीशुदा है। किशोरी की नानी की ओर से मिली सूचना के आधार पर शादी के दिन बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने गांव भैंसवाल के उस मकान में दबिश दी, जहां शादी होनी थी। वहां पहुंच कर अधिकारी ने किशोरी के परिजनों से उसकी जन्म प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज लिए। जिसमें किशोरी की उम्र 16 साल मिली। वहीं यमुनानगर फोन कर लड़के पक्ष को बुधवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया। ज्यादा पूछताछ के लिए किशोरी सहित उसके परिजनों को महिला थाना स्थित बाल विवाह निषेध कार्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन

रजनी गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान किशोरी की मां ने बताया कि वो 4 बच्चों की मां है। जिसमें सबसे बड़ी 16 साल की बेटी है। जिसकी उसने शादी तय की थी। मां ने बताया कि उसने बेटी की शादी इसलिए तय की थी कि उसका पति नशे में धुत रहता है। वो शराब के नशे में हमेशा धुत रहता है। इसके अलावा वो नशे में हमेशा आपत्तिजनक हरकतें करता है। जिस कारण मां को उसके पति पर बेटी के साथ अनहोनी घटित करने की हमेशा डर सताता रहता है। साथ ही मां ने बताया कि उसे ये भी डर है कि बदलते माहौल के साथ-साथ कही उसकी बेटी कोई गलत कदम न उठा लें, इसलिए भी वो बेटी को जल्दी ब्याह कर विदा करना चाहती थी। किशोरी को उसकी नानी, मामा-मामी के हवाले कर दिया गया। बुधवार को संबंधित केस में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें