फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट का किराया देने के विवाद को लेकर मां बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

राकेश नगर कुटानी रोड निवासी 40 वर्षीय महिला कमलेश पत्नी श्याम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने 50 वर्ग गज का एक प्लॉट पाला पुत्र साधू राम को 2 हजार रुपये प्रति माह किराए पर दिया था। जिसका आरोपी ने 6 महीने तक कोई किराया नहीं दिया व मकान भी खाली करने से भी मना कर दिया। आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि यदि मकान खाली करने को कहा तो वह उन्हें जान से मार देगा। गत 14 जुलाई को वह अपने बेटे सुकेश के साथ घर के भीतर बैठी थी कि दोपहर बाद करीब एक बजे पाला राम व उसके बेटे राम मेहर, मनोज, नरेश व तीन चार अन्य युवक उसके घर पर आए और गली में खड़े होकर गाली-गलौच करने लगा। जब वह बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना किला पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश निवासी राकेश नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें