फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर दो युवकों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रहने वाले दो युवकों को नामुंडा नहर के पास कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधक बना लिया। डरा धमकाकर बदमाशों ने युवकों से उनके घर पर कॉल करवाकर पचास हजार रुपये मंगवाए। परिजन पैसे लेकर मौके पर पहुंचे भी, लेकिन बदमाश बिना पैसे लिए ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार निवासी सराय मोहल्ला ने बताया कि वह अपने दोस्त मोनू के साथ बाइक पर निजी कार्य से इसराना जा रहे थे। नामुंडा नहर पार करने पर खड़ी सफेद रंग की कार से एक लड़के ने उतरकर रुकने का इशारा किया। उनके रुकते ही कार में बैठे दो और लड़के नीचे उतर आए। उन्होंने गालीगलौच करते हुए हथियार के बल पर डरा धमकाकर कार में बैठा लिया। बदमाशों ने आरोप लगाया कि वो बाइक से लड़की को टक्कर मारकर आए हो। लड़की की हालत गंभीर है और उसके इलाज के लिए अपने घर से 50 हजार रुपये मंगवाओ। उनके धमकाने पर उसने घर फोन कर पैसे मंगवाए। उसका भाई और मां पैसे लेकर शाहपुर से ज्वारा रोड पहुंचे तो बदमाश बाइक गिराकर उन्हें चलती गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें