जाटल रोड पर एक कार चाल ने सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी दोनों टांगे टूट गई। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रैफर किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने रोहतक में जाकर घायल के बयान दर्ज कर किए और केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में कल्लू राम पुत्र प्रकाश निवासी न्यू मॉडल टाउन ने बताया कि वह जाटल रोड हरीसन फेक्टरी देशवाल चौंक पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह साढे छह बजे वहां पर उपस्थित था, इसी दौरान एक कार चालक ने आते ही रेहड़ी को सामने से टक्कर मार दी। जिसके कारण उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने रोहतक में जाकर घायल कल्लू के बयान दर्ज किए और केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।