जीटी रोड़ सर्विस लाइन पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नगदी व अन्य जरूरी कागजात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले ठक-ठक गिरोह के एक आरोपी को सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने देर साय काबू किया। चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने गिरोह के सभी साथियों के ठिकानों का पता बताया। उन्हे काबु करने के लिए गिरफ्तार आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
सीआईए-थ्री टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि सोमवार देर साय उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी संजय चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा है। इस विशेष सूचना के आधार उन्होंने सीआईए-थ्री की एक टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिए तुरंत मौके पर भेजा। टीम ने संजय चौक के पास दबिश दे आरोपी को काबू कर प्रारंभिक पुलिस पूछताछ की। उसने अपनी पहचान बालन पुत्र राजगोपाल निवासी गांधी नगर जिला तरिचानपल्ली तमिलनाडु के रूप मे बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विगत 29 सितंबर 2019 को जीटी रोड़ पर रिलांयस डिजिटल स्टोर के सामने सर्विस लाइन पर खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बैग में एक लैपटॉप, कुछ नगदी व अन्य कागजात थे।
एचडीएफसी बैंक अधिकारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराया था-
सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि चोरी की उपरोक्त वारदात बारे थाना शहर मे कपिल निवासी टीडीआई पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। शिकायत मे कपिल ने बताया था कि वह एचडीएफसी बैंक मे नोकरी करता है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को वह जी टी रोड़ पर स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर के बाहर सर्विस लाइन पर अपनी कार खड़ी करके स्टोर मे कुछ काम के लिए गया था। करीब 15 मिनट बाद वह बाहर आया तो कार की पिछे वाली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और सीट पर रखा बैग गायब था। बैग मे उसका एक लेपटॉप, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, अन्य जरूरी कागजात व 18 हजार 500 रूपए थे। जो अज्ञात व्यक्ति चोरी करके फरार हो गया।
मित्तल मॉल के पास फैका था चुराया हुआ बैग -
उपरोक्त वारदात को अंजाम दे चुराया गया लैपटॉप आरोपियों ने मितल मैगा माल के पास फैक दिया था जो पुलिस द्वारा पहले ही बरामद किया जा चुका है। चोरी का अन्य सामान बरामद करने व अन्य वारदातो बारे गहनता से पुछताछ करने, वारदात मे सलिप्त फरार इसके अन्य साथियों के ठिकानों का पता लगा उन्हे काबु करने के लिए गिरफ्तार आरोपी बालन को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
इस प्रकार देते है लूट की वारदात को अंजाम-
आरोपी पहले उस गाड़ी को तालाश करते है, जिस गाड़ी में पीछे बैग रखा हो। उसके बाद उस गाड़ी चालक को निशाना बनाकर दो से तीन बदमाश उसका पीछा करते है और जहां पर वह गाड़ी को रोकता है वहां पर उसकी गाड़ी के सामने एक आरोपी 10-10 के नोट गिराता है और कार चालक को उनके पैसे गिरे होने की बात कहता है जब कार चालक बाहर निकलता है तो दूसरा आरोपी गाड़ी की पिछली सीट पर रखा बैग उड़ाकर फरार हो जाता है।
पूछताछ की जा रही है- छबील सिंह
- नोट गिरागर बैग चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया, पूछताछ कर रहे है।
- छबील सिंह, सीआईए तीन इंचार्ज।