फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से वकील पर लगाया आठ लाख और 60 हजार का मोबाइल ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत निवासी एक महिला ने पानीपत के वकील पर ब्लैकमेल कर यौनशोषण का आरोप लगाया है। जब महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को देने की बात कही तो उसने खुद वकील होने का फायदा उठा झूठे केस में फंसाने व बदनामी करने की बात कही। उसके बाद वह उसे अपने चेंबर में बुलाकर यौनशोषण करता रहा। आरोपी वकील ने महिला से सात से आठ रुपये व 60 हजार कीमत का मोबाइल भी ले लिया। वहीं जब महिला ने उसे मांगने का प्रयास किया तो वकील ने खुद की गाड़ी के शीशे तोड़ महिला पर झूठा केस दर्ज करा दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पहले पानीपत कोर्ट में केस चल रहा था। इस केस में वकील ने एक दिन पहले कागजात तैयार करवाने के बहाने बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता ने जब आपसी बचाव में पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो आरोपी वकील ने उसको बदनाम करने की धमकी दी। वहीं इसके बाद अपने चेंबर में बुलाकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर योन शोषण करता रहा । इसी के साथ ही पीड़िता ने बताया कि वकील ने इसी मामले में उससे सात से आठ लाख रुपये व 60 हजार कीमत का मोबाइल फोन ऐंठ लिया और कहा कि मैं वकील हूं , तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है, पुलिस भी मेरी है और कोर्ट भी मेरा है, जो दिल चाहे उस केस में तुझे फंसाकर जेल भेज सकता हूं। पीड़िता ने बताया कि 25 सितंबर को वह एसपी ऑफिस में तारीख पर आई थी। जहां पर उसने अपना मोबाइल फोन मांगा तो उसने स्टेशन पर ले जाकर सामान देने की बात कही। जब वहां पर पहुंचे तो वकील ने खुद की गाड़ी के शीशे तोडे़ और झूठे केस में फसाने की धमकी दी। जब वह बचाव के लिए जीआरपी पुलिस स्टेशन में गई तो उन्होंने केस दर्ज करने की बजाय महिला थाना पुलिस को शिकायत देने की बात कही। उसके बाद वकील आया और उसने पुलिस स्टेशन में सभी पुलिसकर्मियों के सामने उसके साथ मारपीट की,लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। पुलिसकर्मियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर वह वापस अपने घर चली गई। जिसका फायदा उठा आरोपी वकील ने उसने पुलिस में झूठा केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

- महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह फरार है, जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा
- किरण, महिला थाना एसएचओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें