फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न देने पर पति ने पत्नी को पीटा, दी तलाक देने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव नगर में पति ने दहेज में बाइक नहीं लाने पर पत्नी को लकड़ी को फट्टे से बुरी तरह पीटा। घायल पत्नी मायके में अपने साथ हुई मारपीट की सूचना दी, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया। इस मामले में लड़की के पिता ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अशोक विहार कालोनी निवासी शौकीन ने बताया कि उसने 2013 में अपनी बेटी तय्यबा की शादी अशान पुत्र दीन मोम्मद निवासी शिव नगर के साथ की थी। शादी के करीब तीन साल बाद पति ने दहेज में बाइक की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर वह बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इसी के साथ ही सास भी बेटी के साथ मारपीट करने लगी। यहां तक कि दामाद बेटी को बाइक न लाने के कारण तालाक देने की धमकी देने लगा। यहां तक उन्हें भी कॉल कर कहता था कि बाइक नहीं मिलने पर बेटी को तलाक दे देगा। रविवार सुबह आठ बजे दामाद ने बेटी को एक लकड़ी फट्टे से उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें