सेक्टर छह निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाकर सेक्टर 13-17 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति उसे मकान खाली करने का दबाव बना रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे उसका पति प्रदीप नशे की हालत में घर पर आया तथा उसके साथ मारपीट की। जब उसकी सास-ससुर व ननद ने बीच-बचाव करने का प्रयास कि तो आरोपी ने उसके साथ भी झगड़ा किया। जाते-जाते वह सभी को धमकी देकर गया है कि जल्द से जल्द सभी यह मकान खाली कर दो नहीं तो वह उन्हें जान से मार देगा। महिला का आरोप है कि उसका पति अवैध हथियार रखता है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।