फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दो बार घौंपे चाकू, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निंबरी के बस स्टैंड पर दो युवकों ने लड़ाई झगड़े के दौरान एक युवक को दो बार चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निंबरी निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र सुलतान ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात वह काम से अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव के बस स्टैंड पर उतरा तो पाया कि उसके भाई चांद के साथ गांव के ही दो युवक विक्की पुत्र आनंद व मोहित पुत्र जिले सिंह मारपीट कर रहे हैं। उसने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके देखते ही देखते आरोपी विक्की ने चाकू निकाल कर उसके भाई को घौंप दिया। फिर आरोपी मोहित ने वही चाकू विक्की से लेकर दोबारा उसके भाई को घोंपा। जिससे उसका भाई जमीन पर गिर गया। गंभीर घायल भाई को बाइक पर बैठाकर उसने सनौली रोड स्थित मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया है। जाते-जाते आरोपी उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। थाना सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें