फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ताजपुर का सुनील श्रीनगर में शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में एसएसबी में तैनात सशस्त्र सीमा बल सेना का जवान सुनील कुमार गांव ताजपुर, पानीपत हरियाणा निवासी सुरक्षा के दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सोमवार रात को उसका शव दिल्ली एयरपोर्ट से गांव ताजपुर पहुंचने की उम्मीद है। 32 वर्षीय शहीद सुनील कुमार पिछले 2 साल से सोहरा जिला में डल झील के पास श्रीनगर तैनात थे। वे एक महीने की छुट्टी पूरी कर गांव से 16 अगस्त को श्रीनगर गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने छुट्टी के दौरान गांव में आने पर अपने छोटे भाई अनिल कुमार को एक ट्रैक्टर खरीद कर दिया था। वह छोटे भाई अनिल कुमार को कह कर गया थे कि घर पर माता पिता की देखभाल करनी है। शहीद सुनील कुमार वर्ष 2013 में हिमाचल प्रदेश में 16वीं बटालियन में एसएसबी सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुए थे और वे दो वर्षो से श्रीनगर में तैनात थे । उनके पिता सतबीर किसान है और माता निर्मला देवी गृहणी हैं । परिवार में पत्नी बबीता और दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का अजय पांचवीं कक्षा और छोटी बेटी खुशी कक्षा चौथी में पढ़ते हैं ।
12 वीं पास कर हुए थे एसएसबी में भर्ती
शहीद के भाई अनिल कुमार ने बताया कि भाई 16 अगस्त को छुट्टी पूरी होने पर ड्यूटी पर जाते हुए कह रह थे कि अगली बार कांवड लेने हरिद्वार जाएंगे । शहीद सुनील कुमार ने 12वीं कक्षा पास कर एसएसबी में भर्ती हुए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें