फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरलाना कलां चौकी के पास दुर्गा शक्ति विंग में तैनात एक सिपाही की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सिपाही अपने मामा के घर से वापस ऐचरा खुर्द, जींद जा रहा था, जब वह उरलाना चौकी के पास पहुंचा तो सामने से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण सिपाही की गाड़ी रोड से नीचे खादान में जा गिरी, गाड़ी नीचे गिरते समय तीन बार पल्टी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जगबीर सिंह (35) पुत्र 35 धर्मपाल निवासी ऐंचरा खुर्द, जींद का रहन वाला था। पानीपत सिवाह पुलिस लाइन में दुर्धा शक्ति विंग में तैनात था। वह शनिवार को उंटला गांव में अपने मामा से मिलने के लिए उनके घर पर गया था। जब वह शाम को वहां से घर के निकलकर उरलाना चौकी के पास पहुंचा तो सामने से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर लगते ही गाड़ी चालक सिपाही जगबीर गाड़ी सहित नीचे खाई में जा गिरा, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जगबीर के दो बच्चे है, जिनमें एक छह साल तो दूसरा चार साल का है। वहीं दूसरी और पुलिस ने रविवार को जगबीर के परिजनों से पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें