क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने व उसके साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि एक युवक छह दिसंबर की रात डेढ बजे उसके घर में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो युवक घर से बाहर आया और उसको जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।