फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 9.80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 13-17 हाइसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्लाट दिलाने के नाम पर छह लोगों ने एक युवक से 9.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बातया कि वह किश्तों में प्लाट खरीदना चाहता था, जिसका फायदा उठा छह आरोपियों ने पीड़ित के घर पर जाकर उसे प्लाट खरीदने की बात कही, जिनके झांसे में आकर पीड़ित ने 500 व एक हजार रूपये की किश्त शुरू कर दी। जब अंत में पीड़ित ने प्लाट लेने के लिए संपर्क किया तो आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार यही ठग करीब 12 लोगों से 15 लाख रुपये तक की ठगी की है। पीड़ित ने इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लीलू राम पुत्र फेरू सिंह निवासी काबड़ी रोड ने बताया कि उसे एक प्लॉट की आवश्यकता थी, जिसे वह किश्तों में खरीदना चाहता था। सेक्टर 13-17 स्थित हाइसिंग बोर्ड कॉलोनी सर्वोत्रा इन्फर्रा इंडिया कंपनी के संचालक मलकीत पुत्र श्रवण, कुलवंत पुत्र श्रवण, सुभाष पुत्र सरूपा व अनिल निवासी शिमला मौलाना व सन्नी निवासी नूरवाला उनके घर पर आए और किश्तों में प्लाट देने की बात कही। जिनकी बातों में आकर पीड़ित अर्जुन नगर स्थित इनके कार्यायल में पहुंचा जहां पर आरोपियों ने अपने कार्यालय व मुख्य कार्यालय के दस्तावेज दिखाए। पीड़ित ने विश्वास कर आरोपियों को 500 व 1 हजार रुपये माह किश्त देनी शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा कुल 9.80 लाख की किश्त दी गई और जब उसने प्लाट लेने के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने खुद अपने लेवल पर जांच की तो आरोपियों की कंपनी फ्रॉड निकली। आरोपियों ने पीड़ित के साथ साथ आजाद सिंह, मुन्ना, कोशल, पिंकू कुमार, नीतू उर्फ सुशील, ओमबीर, यशपाल कुमार, रामधन, रामबीर, ओमबीर सिंह, सचिन, पकंज कुमार के साथ भी लाखों की ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व उनके पीड़ित के पैसे वापस दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लोगों को ठगने के लिए बना रखी थी तीन कंपनियां
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने लोगों को ठगने के लिए तीन कंपनिया बना रखी थी, जिसमें एक सर्वोत्तरा राइसिंग निधी कंपनी, दूसरी सर्कोतरा क्रिएशन कंपनी और तीसरी मास्टर इंडिया कंपनी कंपनी है। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उन्हें तीनों दफ्तरों में बुलाते है और उनके दस्तावेज दिखाते है, ताकि पीड़ित कंपनी को फ्रॉड न समझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें