सेक्टर 25 स्थित डेज होटल के सामने एक महिला की बाइक से गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह फैैक्ट्ररी के ही एक व्यक्ति से मदद लेकर अपने घर जा रही थी, लेकिन उस युवक ने तेज गती से बाइक चलाई, जिसका नतीजा डेज होटल के सामने बने ब्रेकर पर बाइक नहीं रूक पाई और पीछे बैठी महिला उछलकर नीजे जा गिरी और उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में अमित प्रसाद पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासी डाबर कॉलोनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी नीतू को लेने के लिए एक दिसंबर को सेक्टर 29 पार्ट टू में जा रहा था। जब वह डेज होटल के सामने पहुंचा तो सामने से उसकी पत्नी एक बाइक सवार के साथ पीछे बैठकर आ रही थी। डेज होटल के सामने रोड पर बने ब्रेकर बाइक चालक ने तेजी से बाइक को उतारा, जिससे पीछे बैठी उसकी पत्नी उछलकर रोड पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको पीड़ित ने हैदराबादी अस्पताल में दिखाया लेकिन डॉक्टर ने पत्नी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां पर पत्नी का दो दिसंबर को सिर का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन होने के 60 घंटे बाद डॉक्टर ने पीड़ित की पत्नी को घर लेकर जाने की बात कही, जिसके बाद पीड़ित अपनी पत्नी को पांच दिसंबर को घर लेकर आ गया, लेकिन अभी तक पत्नी को होश नहीं आया था। वहीं आठ दिसंबर की रात दो बजे पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
आरोपी बाइक चालक के खिलाफ हुआ पर्चा दर्ज
मृतका नीतू के पीड़ित पति अमित ने बताया कि वह पिछले 17 साल से पानीपत में रह रहे है। वह मूल रूप से बिहार के जिला भागलपुर गांव चंपानगर के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। वह उसी फैैक्ट्ररी का कर्मचारी था, जिस फैक्ट्ररी में उसकी पत्नी काम करती थी। उसकी पत्नी ने उससे लिफ्ट मांगी थी, लेकिन आरोपी बाइक चालक ने बाइक को तेज गति से चलाया और जिसका नतीजा बाइक स्पीड़ ब्रेकर पर नहीं रूक सकी। आरोपी बाइक चालक ने अपनी पहचान अंकित पुत्र वेदप्रकाश निवासी कुहाड़, पानीपत के रूप में बताई।