फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से हजारों की नगदी लेकर फरार हुए कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार चार युवकों ने एक ट्रक चालक से हजारों रूपये की नगदी व कागजात छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित चालक के बयान पर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में ट्रक चालक बलविन्द्र ने बताया कि वह मोहाली से ट्रक लेकर नोएडा जा रहा था। रात को गांव करहंस के पास एक कार आकर ट्रक के सामने रूक गई। उसमें से चार युवक निकले और उन्होंने मारपीट करते पच्चीस हजार की नगदी व कागजात छीन लिए तथा मौके से फरार हो गए। जिसके बाद उसने पुलिस को इस की सुचना दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि ट्रक से कार को साईड लगी थी जिसके बाद विवाद हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें