फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी से लौट रही सवारियों से भरी बस पलटी, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जलमाना स्थित पीबीआरएम स्कूल की सवारियों से भरी बस वैष्णो देवी से लौटने के दौरान पंजाब में हादसे का शिकार हो गई। बस पलट गई और उसमें सवार स्कूल संचालक और प्रिंसिपल समेत 15 विद्यार्थी घायल हो गए। हादसा खन्ना लुधियाना के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह चार बजे हुआ, जहां बस असंतुलित होकर पलट गई। बस में 50 सवारियां सवार थीं, जिनमें से 15 घायल हो गए, उन्हें पटियाला स्थित राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बापौली ब्लॉक के गांव जलमाना में स्थित पीवीआरएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस शनिवार को ही पानीपत से वैष्णो देवी रवाना हुई थी। देवी के दर्शन के बाद लौट रही थी। जब बस खन्ना के पास पहुंची तो बस एक ट्रक से टकरा गई और बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसके बाद आसपास के मौजूद लोगों की मदद से बच्चों व स्कूल स्टाफ को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में ले जाया गया। इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल रामनिवास ने बताया कि 23 नवंबर शनिवार को वह बच्चों और स्टाफ के साथ वैष्णो देवी के दरबार के लिए गांव से बस में निकले थे। मां वैष्णो देवी पर माथा टेकने के बाद मंगलवार की रात को वापसी के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह ही ट्रक को ओवरटेक करते हुए बस सड़क से नीचे पलट गई। इसमें बस में घायल हुए छात्र विशाल, रमेश कुमार, सुरेश, स्कूल प्रिंसिपल रामनिवास, स्कूल इंचार्ज सोमदत्त, रामेहर सहित 15 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें