फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों के पास मिला मोबाइल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाह जेल में तलाशी के दौरान तीन बंदियों के पास एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल के एएसआई के बयानों पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल के गार्द इंचार्ज एएसआई उमेश सिंह ने बताया कि वो अमन पुत्र सदानन्द निवासी गांव सोगन माजरा, कैथल जोकि अब शिव कालोनी सफीदो में रहता है। अरविन्द पुत्र संजय निवासी वाल्मीकि मौहल्ला पुरानी चुंगी, सफीदो और सचिन पुत्र समरजीत निवासी गांव शहदपुर थाना पिलखुआ, जिला हापुड को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गया था। वो शाम पांच बजे तीनों को पेशी से जेल में लेकर पहुंचा। उन्होंने नियमित रूप से जांच शुरू की तो अरविंद के पास एक मोबाइल मिला। जांच में पता चला कि मोबाइल को अरविंद तक पहुंचाने में सचिन व अमन भी शामिल है। उन्होंने तीनों की सेक्टर 29 पुलिस थाना में शिकायत दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें