फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के रुपये मांगने पर हंगामा, फोटो वायरल

Sat, 08 Aug 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली पुलिस के दो कर्मियों पर राइडर की गश्त के दौरान रुपये लेने पर तमाशा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। पुलिसकर्मियों की पैसे मांगने और उक्त व्यक्ति की पैसे देने की पिक्चर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। पुलिसकर्मी और उक्त व्यक्ति ग्रामीणों को देखकर भाग खड़े हुए। जिला पुलिस ने मामले को करनाल पुलिस को होने की कहकर टाल दिया है।

मामला शुक्रवार तड़के करीब छह बजे का है। जीटी रोड से कोहंड होकर असंध जाने वाले रास्ते से राइडर सवार दो पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के पीछे लगे थे। उन्होंने कुछ दूरी पर चलते ही उक्त युवक को रोक लिया। दोनों वर्दीधारियों ने उससे आगे सामान ले जाने के लिए खर्चा पानी देने की बात कही।
विज्ञापन


सामने वाले युवक ने दूसरे थाना के पुलिसकर्मियों को पीछे पैसे दे आने की बात कही। इस बात पर दोनों पुलिसकर्मियों और युवक में सड़क के बीचोंबीच ही बहस शुरू हो गई। राहगीरों ने पहले तो सादी वर्दी में खड़े युवक को आरोपी समझा।

लेकिन कुछ देर खड़े होकर बातें सुनने के बाद मामला समझा। एक राहगीर ने पुलिसकर्मियों और युवक के बीच पैसों के लेन-देन की अपने मोबाइल में पिक्चर खींच ली और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पुलिस अधिकारी रात को सुरक्षा की दृष्टि से गश्त करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन एक युवक ने शुक्रवार तड़के सबके सामने गश्त की पोल खोल दी और लोगों ने भी पुलिस के तमाशे को अपनी आंखों से देखा। युवक ने बताया कि वह सप्लाई का काम करता है।

रात को सड़कों से माल लेकर निकल पाना मुश्किल हो गया है। हर मोड़ और चौराहे पर पुलिसकर्मी मिलते हैं। वे बिना खर्चा पानी दिए आगे नहीं जाने देते।

वह कुछ देर पहले पीछे खड़े पुलिसकर्मियों को खर्चा देकर आया था। लेकिन उसके कुछ आगे निकलते ही राइडर पर दो कर्मी और आ गए। वे भी खर्चा पानी मांगने लगे।

पुलिस के थाने और चौकियों के बीच अकसर एरिया को लेकर कार्रवाई न करने के झगड़े रहते हैं। कई बार तो राजस्व विभाग से पैमाइश तक करा देते हैं।

पानीपत के मॉडल टाउन थाने और असंध नाका पुलिस में वीरवार को बतरा कॉलोनी में पकड़े मीट पर कार्रवाई करने के मामले में यह साफ हुआ था, लेकिन असंध रोड पर उक्त दोनों राइडर सवार पुलिसकर्मी कई किलोमीटर तक गए। हो सकता है यह उनका एरिया क्षेत्र भी नहीं था, लेकिन लालच के चलते सीमा को भी क्रॉस कर गए।
विज्ञापन


राइडर सवार पुलिसकर्मियों की ओर से पैसे लेने का मामला सामने आया है। लेकिन यह मामला जिला पुलिस का न होकर करनाल पुलिस का है। करनाल पुलिस अधिकारियों को इस विषय में अवगत करा दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई करनाल पुलिस की बनती है।
सुरेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें