फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में मेकेनिक की मौत

Fri, 07 Aug 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड सेक्टर-13-17 मोड़ पर एक मेकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बीती देर रात को दुकान से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था और एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हादसा बीती देर रात को हुआ। सेक्टर-13-17 मोड़ पर एक वाहन ने मोटरसाइकिल सवार पवन को टक्कर मार दी। इसमें पवन की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि पवन मूल रूप से महराना का रहने वाला था और पानीपत के सेक्टर-18 में पिछले लंबे समय से रह रहा था।

वह स्काईलार्क मार्केट में मेकेनिक था और बीती रात को मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। उसको सेक्टर-13-17 मोड़ को पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वे मौके पर पहुंचे और उसे लेकर एक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें