फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा बीनने वाले की तेजधार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा कस्बा में स्टेशन पर कूड़ा बीनने वाले की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। शव को स्टेशन के बाहर रखे बेंच पर रख दिया गया ।शव को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय व्यक्ति रामदिया निवासी मतलौडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे स्टेशन मास्टर स्टेशन पर आए तो उन्होंने वहां पर शव पड़ा होने पर मामले की जानकारी जीआरपी पानीपत को दी । सूचना मिलने पर जीआरपी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे गोहाना में रहते हैं । वह रविवार रात को करीब 9 बजे घर से खाना खाकर निकला था। उसके बाद सुबह शव मिलने की ही जानकारी मिली । राम दिया स्टेशन के आसपास ही प्लास्टिक का कचरा बीनने का काम करता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें