फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: समालखा में छात्र की चाकू घोंप की हत्या, बड़े भाई की सात साल पहले हो चुकी मौत

Mon, 09 Oct 2023 01:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत से छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों से पहले छात्र से मारपीट की और उसके बाद चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के समालखा कस्बा में एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हमलावरों ने इससे पहले उसके साथ मारपीट की थी। बड़े भाई की एक साल पहले मौत हो चुकी है। अब दूसरे की हत्या पर परिवार में मातम छाया हुआ है। थाना समालखा पुलिस ने इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को  सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पिता रामकरण वासी आदर्श नगर नजदीक पंचवटी कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसके बडे़ लड़के राहुल की करीब एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। छोटा लड़का रंजन कॉलेज में पढ़ता था। रविवार रात करीब सवा नौ बजे उसके भतीजे अर्जुन के पास फोन आया कि राहुल को चिरंजवी अस्पताल के पास अशोका मार्किट में चार पांच लड़कों ने मिलकर मारपीट कर चाकू मार दिए हैं। रंजन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल समालखा में लेकर गए हैं।

वह सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल समालखा पहुंचा। उसके लड़के रंजन ने बताया कि तीन चार दिन पहले मोहित उर्फ मोनी वासी माॅडल टाउन समालखा ने उसके साथ झगड़ा किया था। इस रंजिश में मोहित उर्फ मोनी ने अपने साथियों दीपक उर्फ मिरिंडा वासी जौरासी खास, धीरज वासी देहरा, दीपक उर्फ पोपी वासी कृष्णा कॉलोनी समालखा, स्वतंत्र उर्फ चुन्नू के साथ मिलकर चिरंजवी अस्पताल के पास अशोका मार्किट समालखा में मारपीट की। दीपक उर्फ मिरिंडा और मोहित उर्फ मोनी ने उसे चाकू मारे। सिविल अस्पताल से रंजन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उसने उसको पानीपत टोल प्लाजा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टर ने उसके लड़के को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने शव को शवगृह में रखवा दिया। 
विज्ञापन


थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोमवार को परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

शव पर चोट के तीन निशान 
पुलिस ने प्राथमिक दृष्टता में पाया मृतक रंजन के शरीर पर चोट के तीन निशान हैं। रंजन को पीजीआई रोहतक का रेफर किया गया था। 

जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस  हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। कुछ लोगों ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। -महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें