पुलिस ने 4 किलो 250 ग्रामगांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एनडीपीएस स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत एनडीपीएस स्टाफ की एक टीम मंगलवार की शाम एएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत गश्त करते हुए शाकुंभरी चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को कुछ कदमों पर काबू कर पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान सुरेश उर्फ गप्पा पुत्र वजीर चंद निवासी अशोक विहार कालोनी पानीपत के रूप में बताई। थैली की तलाशी लेने पर उसके अंदर से गांजा पत्ती मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर 4 किलो 250 ग्राम पाया गया। आरोपी सुरेश उर्फ गप्पा के खिलाफ थाना किला मे 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रारंभिक पूछताछ की तो आरोपी ने बताया की वह उतम नगर दिल्ली से मादक पदार्थ को खरीद कर लाया था और यहा आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करना था। गहनता से पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार आरोपी सुरेश उर्फ गप्पा को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जनवरी से अब तक काफी संख्या में नशा तस्करों को करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ सहित काबू कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इस विशेष अभियान में पुलिस को आमजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।