फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्मैटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का समान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर भवन चौक के पास एक कास्मैटिक की दुकान पर बिजली के शार्ट सकट होने लगी आग में लाखों का समान जल राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अमर भवन चौक मनचंदा ढाबा के साथ गली में कमल इन्टर प्राईजिज की दुकान में आज दोपहर को करीब 12 बजें अचानक आग लग गई। दुकानदार कमल का कहना है कि वह सुबह करीब 10 बजें दुकान खोलकर पूजा पाठ करके दुकान पर बैठा था। करीब पौने 12 बजें वह दुकान से चाय पीने के लिए चाय की दुकान पर चला गया था। जैसे ही वह 15-20 मिनट के बाद आया तो दुकान में तेज आग लगी हुई थी। आस-पास के लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां आई तब तक सामान जल कर राख हो चुका था। पुलिस को सूचना दे दी गई है पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें