फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन से 17 लोगों का अंतिम संस्कार, पहली बार मिले 675 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को पॉजिटिव केसों की संख्या में अब तक रिकार्ड तोड़ दिया। पहली बार एक दिन में 675 पॉजिटिव केस मिले। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के तहत कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की जान चली गई। जबकि दूसरी ओर, कोविड मृतकों के लिए बनाए गए श्मशान घाट में कोविड गाइडलाइन के तहत 17 और चिताएं जलीं।
विज्ञापन

बीते सात दिन में रिकॉर्ड 3413 लोग संक्रमित चुके हैं। रोज 480 की औसतन से संक्रमित मिल रहे हैं। इस माह में अब तक कोरोना के रोगियों की संख्या साढ़े 6 हजार पार कर चुकी है। सभी 675 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके परिजनों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही इन मरीजों और इनके परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही कि इस दौरान वे किन लोगों के संपर्क में आए। संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग उन्हें ट्रेस कर होम क्वारंटीन करेगा।
सोमवार को श्मशान घाट में जन सेवादल के सदस्यों ने कोविड-19 गाइडलाइन तहत 17 लोगों का अंतिम संस्कार किया है। दो दिन में इन्हीं कोविड गाइडलाइन के तहत 34 मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। ये लोग दिल्ली, गाजियाबाद, जींद और पानीपत के रहने वाले हैं। ये सभी शव निजी अस्पतालों से यहां पहुंचाए गए थे। सोमवार रात को भी निजी अस्पतालों में तीन लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को इनका अंतिम संस्कार होगा। ये तीनों कोरोना पॉजिटिव थे।
विज्ञापन

1444 लोगों ने कोरोना जांच के लिए दिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल की संख्या बढ़ा दी है। सोमवार को जिले में 1444 लोगों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए हैं। अब तक 4 लाख से अधिक लोग अपने सैंपल दे चुके हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या की 18200 पहुंच चुकी है। इस माह में साढ़े 6 हजार से अधिक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक 13548 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 213 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
दो दिन में आए कोरोना के 1179 पॉजिटिव केस
पहली बार दो दिन में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार कर गया। रविवार को कोरोना के 504 और सोमवार को कोरोना के 675 मरीज मिले हैं। इन दो दिनों में कोरोना के रोगियों की संख्या 1179 दर्ज हुई है। अब एक्टिव केस की संख्या 4350 पहुंच चुकी है।
सिविल अस्पताल में दो वेंटिलेटर हुए इंस्टॉल
सिविल अस्पताल में दो वेंटिलेटर इंस्टॉल किए गए हैं। अब सिविल अस्पताल में चार वेंटिलेटर चालू हो गए हैं। इन चारों वेंटिलेटर पर मरीज दाखिल है। एक फिजिशियन ने सोमवार को ज्वाइन कर लिया है। दूसरे फिजिशियन मंगलवार को ज्वाइन करेंगे।
----
सभी नियमों का पालन करें, लक्षण मिलने पर जांच जरूर कराएं: डॉ. संजीव
कोरोना से तीन मौत की सूचना है। लोगों से अपील है कि सभी कोविड के नियमों का पालन करें। लक्षण मिलने पर जांच जरूर करवाएं। मास्क का प्रयोग करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन

डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें