एक छात्रा का फोटो एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इतना ही नहीं फोटो के साथ अश्लील संदेश भी लिख दिया। यह फोटो वायरल हुई और युवती के पास रिश्तेदार और परिचितों के कॉल आने शुुरू हो गए। जिसके बाद परिजनों ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह छात्रा है। उसका फेसबुक पर अकाउंट है। उसकी यमुनानगर निवासी अनिल अरोड़ा से फेसबुक पर दोस्ती हुई। कुछ दिन बात हुई, जिसके बाद उसने अनिल को ब्लॉक कर दिया। आशंका है कि इसी रंजिश में अनिल ने उसकी फोटो फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर डाल दी और अश्लील मैसेज लिख दिए। परिजनों ने उसे कॉल कर पोस्ट के बारे में सूचना दी। पुलिस ने फेसबुक पर डाली गई पोस्ट और अकाउंट को बंद करा दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।