फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व अपग्रेड करने के नाम पर लेक्चरर समेत दो से 1.46 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन व सेक्टर 13-17 निवासी दो युवकों से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व अपग्रेड करने के नाम पर कुल 1.46 लाख रुपये की ठगी की है। एक मालमे में महिला ने बैंककर्मी बनकर व दूसरे मामले में पुरूष ने क्रेडिट कार्ड शाखा कर्मी बनकर ठगी की है। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों ही मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयत में सेक्टर 18 निवासी लेक्चरर प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को उसके पास फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को आरबीएल बैंक कर्मी बताया। फोनकर्ता ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। आरोपी के पास पहले से ही उसके खाते की पूरी जानकरी थी, वह सिर्फ कंफर्म कर रहा था। खाते की पूरी जानकारी होने की वजह से शक नहीं हुआ। फोनकर्ता ने कॉल को अपने अधिकारी के पास ट्रांसफर किया, उनकी करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत हुई। फोन कटते ही खाते से एक बार 24745 और दूसरी बार में 96990 रुपये खाते से कटने का मैसेज मिला। वहीं उसने बैंक में उपरोक्त ठगी की सूचना दी।
महिला ठग ने खाते से निकाले 26 हजार रुपए
पुलिस को दी शिकायत में राजेश निवासी न्यू मॉडल टाउन ने बताया कि गत 20 अगस्त को फोन आया। फोनकर्ता एक महिला थी। महिला ने कहा कि क्रेडिट कार्ड ब्रांच से बात कर रही है और उसे क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का ऑफर दिया, जिसको उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया और फोन काट दिया। वहीं दोबारा फोन आया और कार्ड में 26 हजार रुपये डलवाने की बात कही, उसने कहा कि कार्ड अपग्रेड नहीं हो रहा है, पैसे कम है। जैसे ही उसने पैसे डलवाए तो उसके खाते से कट गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें