फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंखों की नियमित जांच के महत्व बारे में जागरूक किया

Fri, 17 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
छावनी के द एसडी विद्या स्कूल में जागरूकता सत्र में संबो​धित करते हुए वक्ता। स्कूल
विज्ञापन
आंखों की नियमित जांच के महत्व बारे में जागरूक किया
विज्ञापन

अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल ने छात्रों को अच्छी दृष्टि बनाए रखने और आंखों की नियमित जांच के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया। सत्र का संचालन डॉ. मेधावी सोबती ने किया। जिन्होंने आंखों के स्वास्थ्य के लिए व्यावहारिक सुझाव सांझा किए। जिसमें संतुलित आहार और दैनिक आदतों में सावधानी बरतना शामिल रहा।
स्वयंसेवकों ने कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित की

अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने विश्व खाद्य दिवस मनाया। इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित और डॉ. आरती के नेतृत्व में फूड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक कुष्ठ आश्रम अंबाला छावनी में पहुंचे और यहां खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यक्रम करवाया
अंबाला। आर्य काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय आत्मनिर्भर भारत पर आधारित शैक्षिक एवं उद्यमशीलता उत्सव रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रो. अंजु बाला ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य छात्रों और युवा प्रतिभाओं को आवश्यक कौशल, ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि वह आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप अपनी शैक्षिक गतिविधियों और उद्यमशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। संवाद
विज्ञापन

छावनी के द एसडी विद्या स्कूल में जागरूकता सत्र में संबोधित करते हुए वक्ता। स्कूल

छावनी के द एसडी विद्या स्कूल में जागरूकता सत्र में संबोधित करते हुए वक्ता। स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें