संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। जिला नगर योजनाकार सुमित मलिक ने टीम के साथ वीरवार को अवैध कॉलोनियों और डाई हाउसों पर अवैध निर्माण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब दस एकड़ क्षेत्र में फैली दो अवैध कॉलोनियों और दो डाई हाउसों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट मतलौडा और नारा गांव में की गई।
सुमित मलिक ने बताया कि इस अभियान के लिए नायब तहसीलदार मतलौडा अमित माथुर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में जमीन न खरीदें और डाई हाउस संचालकों से आग्रह किया कि वे तुरंत ऐसी अवैध गतिविधियों को बंद करें। क्योंकि ये इकाइयां अत्यधिक प्रदूषण फैलाती हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।