फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गोरक्षकों ने किया स्टिंग, पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद; उत्तर प्रदेश बॉर्डर की घटना

Sat, 07 Jun 2025 03:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

गोरक्षक दीपक और मंथन शर्मा ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर भैंसों व अन्य पशुओं से भरे ट्रक व कैंटर चालक से पुलिसकर्मी पैसे लेते हैं और फिर इनको बॉर्डर पार करा देते हैं।
विज्ञापन
गोरक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और उत्तर प्रदेश बाॅर्डर के पुलिस नाके से पहले पुलिसकर्मी भैंसों के ट्रक चालकों से 300 से 400 रुपये लेते थे। शाम ढलते ही भैंसों के ट्रकों का यूपी की तरफ जाना शुरू हो जाता है और इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की वसूली शुरू हो जाती है। गोरक्षकों ने पैसे लेते हुए का एक वीडियो स्टिंग किया। जिसमें नगीना हाईवे पर तामशाबाद टोल के नजदीक डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी ऐसे ट्रक चालकों से रुपये लेते थे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने वीडियो सामने आने पर डायल-112 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हीरालाल को निलंबित कर दिया और एचकेआरएम के तहत भर्ती चालक हीरालाल को निलंबित कर दिया। इसके साथ दोनों की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन




गोरक्षक दीपक और मंथन शर्मा ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर भैंसों व अन्य पशुओं से भरे ट्रक व कैंटर चालक से पुलिसकर्मी पैसे लेते हैं और फिर इनको बॉर्डर पार करा देते हैं। वे अधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन हर बार सबूत मांगा गया। अब ईद पर गोरक्षक गोवंश को उत्तर प्रदेश की तरफ जाने से रोकने के लिए मुस्तैद थे। उन्होंने गोस्तरी की सूचना पर गाड़ियों को रुकवाया तो उनमें भैंस मिली। कैंटर चालकों ने बताया कि वे हिसार से भैंस लेकर यूपी के एक जिले में पशु मेले में लेकर जा रहे हैं। चालकों ने बिना परमिशन आगे पहुंचने के सवाल पर बताया कि वे पुलिसकर्मियों को पैसे देकर यहां तक पहुंचे हैं। उनको पता चला कि आगे भी पुलिस का एक नाका है। यहां पैसे देने के बाद उनको उत्तर प्रदेश में प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन


पैसे नहीं दिए तो भैंस को गाय बना देंगे
मंथन शर्मा और दीपक ने बताया कि कैंटर चालक आगे बढ़े तो पहले सनौली थाना के पास लगे नाके पर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। वहां प्रत्येक गाड़ी के 300 रुपये दिए। वे इसके बाद ही आगे निकल पाए। तामशाबाद टोल प्लाजा के बाद पुलिस की डायल 112 की टीम खड़ी थी। यहां भी 300-300 रुपये प्रति गाड़ी मांगे। चालकों ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है। पुलिसकर्मियों ने कहा कि पैसे नहीं दोगे तो भैंस को गाय बनाने में ज्यादा देर नहीं लेगी। यहां काफी देर बात चलने के बाद पुलिसकर्मियों ने 100-100 रुपये प्रति गाड़ी लेकर आगे जाने दिया।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पुलिसकर्मियों के पशुओं की भरी गाड़ियों के चालकों से पैसे लेने का वीडियो आया है। इसमें डायल 112 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह को निलंबित कर लाइन में भेज दिया है। एचकेआरएम के तहत नियुक्त हीरालाल को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाकी नाकों के भी सबूत मिले तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें