बापौली थाना प्रभारी पवन कुमार को शिकायत देते ग्रामीण और गोरक्षक दल के सदस्य। संवाद
सनौली। थाना बापौली क्षेत्र के एक गांव में गाय की बछिया के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। शनिवार को गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने थाना बापौली पर पहुंचकर नारेबाजी कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में अतौलापुर निवासी सोनू ने बताया कि उसके पास एक पालतु गाय व उसकी बछिया है। रात को करीब 11 बजे एक युवक उसकी बछिया को खोलकर चौपाल में ले गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा की आरोपी युवक बछिया के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी अपने कपड़े वहीं पर छोड़कर भाग गया।
इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर शिकायत दी और आरोपी के कपड़े भी पुलिस को सौंप दिया। शनिवार को गोरक्षक दल के कार्यकर्ता बापौली थाने पर पहुंचे और शिकायत दी। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
बापौली थाना प्रभारी पवन कुमार को शिकायत देते ग्रामीण और गोरक्षक दल के सदस्य। संवाद