एसपी ने इसकी जिम्मेदारी सीआईए-2 टीम को दी थी। साहिल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। मंगलवार शाम को साहिल को कनाडा से भारत डिपोर्ट किया गया। जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा तो पुलिस को इसकी सूचना मिली, तुरंत ही सीआईए-2 टीम दिल्ली पहुंची और साहिल को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर पानीपत ले आई। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
दो एकड़ जमीन बेचकर डंकी रूट से गया था अमेरिका
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने हिस्से की दो एकड़ जमीन बेचकर मार्च 2023 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। अमेरिका में सरकार बदलने के बाद वहां से भारतीयों को डिपोर्ट किया जाने लगा तो उसे भी डिपोर्ट होने का खतरा सताने लगा, इसके बाद वह कनाडा चला गया। इसी बीच उसने चाची आशा के हिस्से की दो एकड़ जमीन हड़पने के लिए चाची और उनके दोनों बेटों की हत्या करने की साजिश रची, इसके लिए अपने दोस्त युकेश को 10 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन देने का वादा कर हत्या करने की सुपारी दी। युकेश ने 27 मार्च को आर्यन को नाबालिग आरोपी के द्वारा घर से बुलाया और चाकू से वार कर हत्या करने के बाद शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो चाकू, एक पिस्तौल और दो बाइक बरामद हुई थी।