फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में कूदा दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। तहसील कैंप थाना क्षेत्र के नागपाल कॉलोनी में शुक्रवार रात एक दंपती ने घरेलू कलह के चलते नहर में छलांग लगा दी। यह घटना रात करीब सवा 12 बजे की है। दंपति बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए और वे कलह से तंग आकर कश्यप कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में कूद गए।

इसी दौरान वहां कुछ लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने यह मंजर देख शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी उनमें से तैराकी जनने वाले कुछ लोगों ने नहर में कूदकर दोनों काे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान पति को तो बाहर निकाल लिया गया मगर पत्नी नहर के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ने एक दूसरे के गले में हाथ डालकर नहर में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नागपाल कॉलोनी निवासी मोहित और उसकी पत्नी सचिना के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने मरने की ठान ली आैर दोनों नहर में कूद गए।
विज्ञापन


पति को नहर से निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी की तलाश में जुटे गोताखोर : नहर में बही पत्नी सचिना की तलाश में पुराना औद्योगिक थाना और तहसील कैंप थाना की पुलिस जुट गई है। उन्होंने सरकारी गोताखोर के साथ-साथ निजी गोताखोर की टीम को भी मौके पर बुलाया है, पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाकर सचिना की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें