फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जांच के नाम पर रुपये मांगने का दंपती ने लगाया आरोप

विज्ञापन
पत्नी बिमला के साथ अमर सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में निशुल्क जांच के बाद आमजन से रुपयों की मांग की जा रही है। मरीजों से खून की जांच के नाम पर 100 से 150 रुपये लिए जा रहे हैं। शहर के आठ-मरला क्षेत्र के एक बुजुर्ग दंपती एक कर्मचारी के मांगने पर रुपये न देने पर सोमवार को भी बिना जांच व इलाज के लौटना पड़ा। वहीं फार्मेसी पर पिछले दो महीने से खत्म डाइक्लोजेल अभी तक नहीं आई है। इससे मरीजों को जन औषधि केंद्र से बीस रुपये में तो बाहर मेडिकल स्टोर से करीब 150 रुपये में खरीदना पड़ रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल में जहां मरीज बेहतरीन इलाज व दवा की उम्मीद से पहुंच रहा है वहीं अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। जहां मरीजों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी चिकित्सक के समय से पहले कुर्सी छोड़कर जाने से बिना इलाज व दवा के लौटना पड़ रहा है। फार्मेसी पर पूरी दवा न मिलने से बाहर मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। सेक्टर-25 निवासी रजत ने बताया कि उन्हें पैर में दर्द हो रहा है। चिकित्सक ने जांच कर डाइक्लोजेल लिखा लेकिन फार्मेसी पर नहीं मिली। उनको जन औषधि केंद्र से 20 रुपये में खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन


फोटो कोट्स-
दो दिन से काट रहे चक्कर, डेढ़ सौ से सौ रुपये की कर रहे मांग-
आठ मरला निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनका किडनी का ऑपरेशन होना है। चिकित्सक ने इसके लिए खून जांच के लिए लिखा है। वे शनिवार से अपनी पत्नी बिमला के साथ खून जांच के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को खून जांच के लिए बैठे कर्मचारियों ने डेढ़ सौ रुपये की मांग की, उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो कर्मचारियों ने जांच के लिए मना कर उन्हें कमरे से बाहर भेज दिया। वे सोमवार को दोबारा जांच कराने के लिए आए। कर्मचारी ने सौ रुपये की मांग की लेकिन पैसे न देने से उन्हें सोमवार को भी बिना जांच व इलाज के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन :
अस्पताल में खून जांच निशुल्क होती है। मेरे पास रुपये मांगने की शिकायत नहीं आई है। यदि मरीजों से रुपये लिए जा रहे हैं तो इसकी जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें