फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना में स्टेट हाईवे की सर्विस लेन पर छोटू राम किसान भवन के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने कार को रोकने के बाद कूदकर जान बचाई। आग लगने की वजह कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

कार चालक गांव बिंझौल निवासी प्रिंस ने बताया कि वह काम से इसराना आया था और लौटते वक्त कार से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिस पर कार रोककर उसने जान बचाई। कुछ ही देर में कार के इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। बाजार में आए लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें