फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान 30 वर्षीय कास्मेटिक दुकानदार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नहर पर मिली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-11 के रहने वाला कास्मेटिक दुकानदार मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी कार सिवाह बाईपास के पास दोनों नहरों के बीच खड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर शाम को इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी के नंबर की जांच कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गाड़ी की पहचान की। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहरों में दुकानदार की तलाश करा रही है। पुलिस इसके अलावा दूसरे एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 में 30 वर्षीय अंकित सहगल पुत्र मदन लाल की कास्मेटिक की दुकान है। उसने पांच दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड कर अपना दुख बयान करने का प्रयास किया था। अंकित ने फेसबुक पर लिखा था कि जिंदगी जन्नत है, लेकिन हम इन वादियों का मजा नहीं ले पाए। मंगलवार सुबह 11 बजे घर से अंकित स्विफ्ट कार लेकर दुकान के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वो घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ मिले। इसराना पुलिस ने परिजनों को सिवाह बाईपास के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर और दिल्ली पैरलल नहर के बीच बुलाया। जहां स्विफ्ट कार लावारिश हालात में खड़ी मिली और लॉक लगा था। लेकिन गाड़ी में अंकित नहीं था। शीशे तोड़ कर दो मोबाइल फोन निकाले, जो कि फ्लाइट मोड़ पर थे। दोनों मोबाइल फोन सेक्टर 11 व 12 चौकी पुलिस को सौंप दिए हैं। बताया जा रहा है कि अंकित पर कुछ लोगों को रुपये देने का दबाव था। मामले के जांच अधिकारी सेक्टर 11-12 पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर विष्णु दत्त ने बताया कि पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें