फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 30 वर्षीय विनोद पुत्र रामफल पेशे से मजदूर था। गांव का ही उसका दोस्त मीता ट्रक ड्राइवर है। मंगलवार रात को मीता का विनोद के पास कॉल आया था। मीता ने विनोद को बाइक पर ले जाने के लिए फोन किया था। विनोद अपने दोस्त दीपक के साथ मीता को लेने के लिए सनौली रोड पर गया था। तीनों एक बाइक पर गांव की ओर चले थे। संजय चौक के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। दीपक और मीता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विनोद का एक दो साल का बेटा है और विनोद तीन भाई बहनों में मझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें