पानीपत। वार्ड 14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 25 पार्ट-1 स्थित महाराणा प्रताप पार्क का अब निगम जीर्णोद्धार करने जा रहा है। इस पार्क में निगम नया ट्रैक बनाने के साथ सुंदरीकरण के काम भी करेगा। जिस पर करीब सवा दस लाख रुपये खर्च होंगे। लोगों की मांग को देखते हुए निगम ने इसकी तैयारी की है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। पार्क के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण से सेक्टर 25 के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि पार्क में ट्रैक खस्ताहाल था। यहां पर सुंदरीकरण का भी काम होना था। इसके लिए सेक्टर 25 के लोगों और निवर्तमान पार्षद की ओर से निगम में कई बार इस विकास कार्य की डिमांड की गई। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने मौके का निरक्षण करने के बाद पार्क में ट्रैक और सुंदरीकरण करने का बजट तैयार किया और काम के लिए निविदाएं आमंत्रित की। निगम एक्सईएन राहुल पूनिया ने कहा कि पार्क में इस काम की शुरुआत हो चुकी है। अनुमान है कि आचार संहिता से पहले इसका वर्क ऑर्डर जारी कर काम को शुरू करवा दिया जाएगा और विधानसभा चुनाव से पहले इसका काम पूरा भी हो जाएगा।