फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली की तर्ज पर 500 मजदूरों के लिए हॉस्टल बनाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन


पानीपत। दिल्ली महानगर की तर्ज पर अब नगर निगम शहर में भी दूसरे प्रदेशों व जिलों से काम करने के लिए आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए करीब छह एकड़ में हॉस्टल बनवाएगा। इसके अलावा सौ अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय और 100 बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम भी बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए निगम ने पुरानी तहसील की करीब छह एकड़ जमीन को चिह्नित किया है। इस जमीन के लिए निगम ने एचएसआईआईडीसी से एनओसी मांगी है। इस प्रोजेक्ट के संबंध में शहरी विधायक ने निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की और प्रोजेक्ट की प्रजेंटेशन भी देखी।
जानकारी के अनुसार ये प्रोजेक्ट शहरी विधायक की ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इसके लिए विधायक ने काफी समय पहले सरकार से जमीन की मांग की थी। निगम इस जमीन की एनओसी मिलने और आचार संहिता खत्म होने के बाद यहां करोड़ों की लागत से आधुनिक भवन तैयार कराएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि पानीपत एक औद्योगिक नगरी है। यहां ज्यादातर प्रवासी मजदूर रहते हैं और काम करते हैं। जो भी नए मजदूर आते हैं उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती शुरुआत में आकर रहने की होती है। ऐसी कुछ व्यवस्थाएं दिल्ली में हैं। इन लेबर हॉस्टल में मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कमरे बनाए जाएंगे। उनके रहने से लेकर खाने और शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। उनसे प्रतिदिन या प्रतिमाह के हिसाब से एक सामान्य शुल्क भी वसूला जाएगा। जिससे शहर में आने वाले नए मजदूर वर्ग के लोगों की आते ही रहने और खाने की समस्या का निदान हो सकेगा।
विज्ञापन

एक ओर एनओसी तो दूसरी ओर होगी डीपीआर तैयार:
अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर एक ओर उद्योग विभाग से जमीन की एनओसी मिल जाएगी तो दूसरी ओर निगम इसकी डीपीआर यानी डिटेल प्रोेजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर लेगा। जिसमें तय होगा कि ये भवन कितने मंजिला होना चाहिए। इसका डिजाइन, मैश, शौचालय, पार्किंग के साथ इस प्रोजेक्ट पर कितनी लागत आएगी आदि की संपूर्ण जानकारी होगी। आचार संहिता के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन:
इस प्रोजेक्ट की शहर के वृद्धों, अनाथों समेत प्रवासी मजदूर वर्ग के लोगों को काफी आवश्यकता थी। इसके लिए काफी दिनों से प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर अधिकारियों से सिर्फ चर्चा की गई है। आचार संहिता के बाद इस पर काम कराया जाएगा।
प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें