फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर की सफाई को लेकर निगम ने तैयार किया रूट मैप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की सफाई शाखा ने शहर की बेहतरीन ढंग से सफाई करने के लिए मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की है। निगम का ये अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। ये अभियान चार चरणों में चलेगा। जिसका प्लान और रूट मैप तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसमें मंगलवार को मॉडल टाउन में सदानंद पार्क के पास एनजीओ की मदद से महा सफाई अभियान चलाया गया। 18 सितंबर को एक पेड़ मां के नाम से मॉडल टाउन के अपना पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। 19 सितंबर को सचिवालय में जेबीएम कंपनी की ओर से स्वच्छता पर लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जाएगा। 20 सितंबर को स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को साथ लेकर लोगों को सिंगल प्लास्टिक, पॉलिथीन के इस्तेमाल न करने पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।
21 सितंबर को शहर की निकासी के मुख्य नालों की सफाई कराई जाएगी। 22 सितंबर को सफाई मित्रों, एनजीओ की मदद से रेलवे रोड के कमर्शियल एरिया की सफाई कराई जाएगी। 23 सितंबर को सफाई मित्रों और एनजीओ के साथ मिलकर स्वतंत्रता सेनानियाें की प्रतिमाओं की सफाई कराई जाएगी। 24 सितंबर को स्कूलों में वेस्ट मैटेरियल को दोबारा इस्तेमाल कर उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद निगम का दूसरा चरण 25 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें 25 सितंबर को कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट को चिह्नित कर उनकी सफाई कराई जाएगी। 26 सितंबर को सार्वजनिक शौचालयों की सफाई होगी। 27 सितंबर को धार्मिक, सामाजिक और टूरिस्ट जगहों की सफाई कराई जाएगी। 28 सितंबर को शहर के मुख्य रास्तों की सफाई होगी। 29 सितंबर को शहर के पार्कों की सफाई कराई जाएगी। 30 सितंबर को शहर के फुटकर विक्रेताओं को स्वच्छता पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। तीसरा चरण सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का होगा। इसमें एक अक्तूबर को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगा उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।
चौथे चरण में दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत बेहतरीन काम करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम की सफाई शाखा से मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, सफाई निरीक्षक गुरमीत, परमजीत, राकेश, रिंकू, विकास नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें