फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने 25 दुकानदारों के काटे चालान, पांच ट्रॉली सामान जब्त किया

Tue, 04 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के विशेष दस्ते ने सोमवार को सनौली रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम ने अतिक्रमण मिलने पर 50 दुकानों के करीब 25 हजार रुपये का चालान किया। टीम ने प्रत्येक दुकानदार पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ पांच ट्रॉली सामान बरामद किया। वहीं 10 रेहड़ी जब्त कर ली और सड़क पर नो पार्किंग जोन में खड़ी पांच गाड़ियों को उठा लिया। इस बार निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत की देखरेख में टीम ने सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सनौली रोड कमल फर्नीचर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। टीम ने पहले दुकानों की वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान शुरू किए। टीम ने बबैल नाके तक करीब 50 दुकानदारों के चालान किए। निगम की कार्रवाई से दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकानदार रमेश और हरदीप ने कहा कि सभी दुकान नियमानुसार हैं। अब त्योहारी सीजन में कुछ सामान बाहर था। ऐसे में सामान को ही जब्त कर लिया गया। दुकानदार नगर निगम का हर समय हर संभव सहयोग भी देते हैं। निगम की टीम ने दुकानदारों के विरोध को पीछे छोड़कर कार्रवाई जारी रखी। टीम ने टो-मशीन से पांच गाड़ियोंं को उठाकर पार्किंग में खड़ा कर दिया। वाहन मालिक को जुर्माना लेकर गाड़ी दी। वहीं 10 रेहड़ी जब्त कर ली। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। दुकानदारों को निर्धारित मानकों की पालना करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें