फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोविड अस्पताल में निगम में लगाई फायर टेंडर मशीन, दमकल विभाग के कर्मचारियों को किया तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी के साथ लगते गांव बालजटान के पास अस्थायी कोविड-19 अस्पताल के लिए नगर निगम ने एक फायर टेंडर मशीन लगा दी है। यहां दमकल विभाग के 13 कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा निगम को मिली चार मोर्चरी वैन में से दो वैन को अस्पताल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। ये वैन निगम को निशुल्क एक संस्था द्वारा भेंट की गई थी। हालांकि इनके संचालन का खर्च निगम को ही उठाना पड़ेगा। वहीं, निगम ने अस्पताल के लिए 26 पोल पर स्ट्रीट लाइटों को लगवाने का काम भी पूरा कर लिया है। अधिकारियों के लिए केबिन की सुविधा भी दी जा चुकी है। इसके अलावा निगम ने पानी का कनेक्शन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नए अस्पताल को तैयार कर जनता को सौंपने की तारीख 12 मई को निर्धारित की गई थी। इस सूचना पर जिले से एक कोविड मरीज इलाज के लिए निर्माणाधीन अस्पताल में पहुंच गया। जिसके बाद अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना प्रबंधन को दी गई। इसके बाद मरीज को बताया गया कि अस्पताल का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और उसे अभी दाखिल नहीं किया जा सकता है, तब मरीज को लौटने के लिए कहा गया।
निगम ने पूूरा किया काम : महिपाल
जिला प्रशासन ने कोविड अस्पताल के लिए निगम को जो जिम्मेदारी दी थी, उसे पूरा कर लिया गया है। आगे भी सरकार या प्रशासन द्वारा जो भी हिदायतें दी जाएंगी, उन्हें भी समय रहता पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, चीफ इंजीनियर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें