फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खुले स्लैब और सरियों पर निगम सख्त, 48 घंटे में सुधार नहीं तो एनएचएआई और एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
जीटी रोड सर्विस रोड का मौका मुआयना करते निगम आयुक्त डॉ. पंकज और संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान 
विज्ञापन
पानीपत। शहर में खुले स्लैब और बाहर निकले सरियों को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों को 48 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त स्लैब ठीक करने, खुले सरियों को सुरक्षित करने और बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय सीमा में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मानसून में जलभराव की समस्या को देखते हुए निगम आयुक्त ने शुक्रवार को नगर निगम और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया।
आयुक्त ने पुराने बस स्टैंड, स्काईलार्क कॉम्प्लेक्स, बीबीएमबी चौक, अनाज मंडी, खादी आश्रम, लालबत्ती चौक, पहली पातशाही गुरुद्वारा और एसडी कॉलेज रोड सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था में कमी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्काईलार्क कॉम्प्लेक्स के पास उखड़ी स्लैब और खुले नालों की स्थिति देखकर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को नए स्लैब लगाने के साथ खुले सरियों के आसपास बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, निर्देशों के बाद संबंधित कंपनी ने मौके पर काम शुरू कर दिया है।

मानसून तक फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी एसडीओ, जेई, सीएसआई और एसआई को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
निगम आयुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागीय कर्मचारियों को मौके पर सक्रिय रहना होगा।

शिकायतों के लिए जोन ऑपरेटर तैनात
जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में जोन ऑपरेटर तैनात किए हैं। नागरिक संबंधित क्षेत्र के ऑपरेटर को सूचना देकर समस्या का समाधान करा सकते हैं। निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव या सीवर संबंधी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

जोन ऑपरेटरों की सूची

जलभराव शिकायतों के लिए जोन ऑपरेटर

जोन ऑपरेटर
संपर्क नंबर
क्षेत्र
करण
8607385453
आईटीआई, जीटी रोड
कुलदीप
9350463793
बीबीएमबी, जीटी रोड
कपिल
8053520147
खादी आश्रम, जीटी रोड
सोनू
8168592676
विकास नगर
सूर्यपाल
9050684478
सेक्टर-12, डीएवी स्कूल
सोनू
9817614005
संजय चौक, जीटी रोड
रमेश
9050581862
स्काईलार्क, जीटी रोड
विनोद कुमार
8813001921
असंध रोड अंडरपास
सुनील
9896053159
असंध रोड, विर्क नगर
सचिन
9992998452
सैनी कॉलोनी अंडरपास एवं इंडस्ट्रियल एरिया
बलराज
9034515455
राज नगर अंडरपास
प्रवीन
8689023591
हाली पार्क
नरेश
8708383026
हाली पार्क
साहिल
8168584427
वार्ड-3
दलबीर
8684003171
सेक्टर-11
शेर सिंह
9034179805
भाटिया कॉलोनी, असंध रोड
धीरू
7419297494
उझा रोड
रमेश
8896267000
जाटल रोड व शोंधापुर चौक
विनोद
9992252149
बबैल नाका व सनौली रोड
सतीश कुमार
9802777960
कोर्ट रोड व फायर स्टेशन

जीटी रोड सर्विस रोड का मौका मुआयना करते निगम आयुक्त डॉ. पंकज और संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान 

जीटी रोड सर्विस रोड का मौका मुआयना करते निगम आयुक्त डॉ. पंकज और संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान 

जीटी रोड सर्विस रोड का मौका मुआयना करते निगम आयुक्त डॉ. पंकज और संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें