रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच करते टीम के सदस्य। संवाद
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा को तेज कर दिया गया है। इसके लिए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल ने मधुबन से आई डाॅग स्वायड व बम निरोधक टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया। टीम ने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, ओवर ब्रिज, प्रवेश और निकास द्वार के साथ यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों के बैग और अन्य सामान की जांच की गई।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए टीम द्वारा सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने यात्रियाें को बताया कि उन्हें स्टेशन पर अगर कोई संदिग्ध सामान या संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है। इसके बारे तुरंत जीआरपी और आरपीएफ को इसकी सूचना दे। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति नहीं पाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर लगातार अभियान चलाए जाएंगे।