बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 10 केस मिले हैं। मंगलवार को पुल के नीचे मृत मिले व्यक्ति का सैंपल भी पॉजिटिव आया है। अब तक जिले में कोरोना से 157 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को विराट नगर , मॉडल टाउन, कृष्ण नगर, वार्ड 26, इसराना, पुरानी सब्जी मंडी, अंबा कॉलोनी और जौरासी खास गांव में कोरोना के रोगी मिले हैं। बुधवार को 548 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 10936 केस में से 93 एक्टिव हैं। अब तक 10681 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण खतरा बढ़ता दिख रहा है। पिछले चार दिन में कोरोना संक्रमण के 51 केस सामने आ चुके हैं। अब दोबारा कोरोना गंभीर होने पर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से पुलिस को भी मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब लोग नमस्ते की बजाए गले लगकर और हाथ मिलाकर हाल चाल पूछ रहे हैं। यहां तक कि मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री भी 90 प्रतिशत कम हो चुकी है।