पानीपत। कोरोना का खतरा दोबारा गहराता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते खतरे को देखते हुए विदेश से लौटने वाले कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। विभाग अब मॉडरेट और सीवियर श्रेणी में आने वाले कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में आइसोलेट करेगा। कम लक्षण वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। मरीजों के दाखिला कोविड के नोडिल अधिकारी कराएंगे।
बुधवार को कोरोना के आठ एक केस मिले। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 65 हो चुकी है। बुधवार को 179 लोगों की कोविड जांच हुई है। जिले में अब कोरोना रोगियों की संख्या 36308 हो चुकी है। इसमें से 35581 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 678 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.1 प्रतिशत है।
वायरस (कोविड-19) मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन का ठीक से पालन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जुटाए गए संसाधनों की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आशंकित-संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। मरीजों को चार कटेगरी, वेरी माइल्ड, माइल्ड, माडरेट और सीवियर मरीजों में बांटा गया है। वेरी माइल्ड केस होम आइसोलेशन में रहेंगे।
यह हैं गाइडलाइन :
- मेडिकल आफिसर तय करेंगे मरीज कौन सी कैटेगरी में है।
- होम आइसोलेशन में मरीज की 24 घंटे देखभाल सुनिश्चित होगी।
- मरीज और तीमारदार को आरोग्य सेतु एप एक्टिव रखना होगा।
- स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर जानकारी देनी होगी।