फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 95 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पहली बार शनिवार को एक ही दिन में चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इन दो महिलाएं भी शामिल है। शनिवार को सौदापुर की 60 साल और नूरवाला की 62 साल की महिला, सेक्टर 13-17 के 49 वर्षीय पुरूष और राजीव कॉलोनी के 56 साल के पुरूष की कोरोना के प्रभाव से मौत हो गई। इनका खानपुर मेडिकल कॉलेज में ईलाज चल रहा था। जिले में अब तक कोरोना से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 24 महिलाएं शामिल हैं। 34 लोगों की मौत अगस्त माह में हुई है। शनिवार को कोरोना के नए 95 केस आए हैं, जबकि 72 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 3565 हो चुकी है। इनमें से 1138 लोगों का स्वास्थ्य केंद्रों में ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के हिसाब से अगस्त रहा सबसे भयावह
जिले में अब तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अप्रैल माह में 0.2 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही थी। मई माह में ये 1 प्रतिशत हो गई। जून माह में पांच प्रतिशत, जुलाई में 15 प्रतिशत और अगस्त माह में ये बढ़कर 35-40 प्रतिशत हो चुकी है। इस माह में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है। इस माह में कोरोना से 2351 केस सामने आए हैं। हर रोज औसतन लोगों का ठीक होने का रेसो भी तेजी से बढ़ा है। अप्रैल में जहां रोगी औसतन 13 से 15 दिन में कोरोना को हराकर घर लौट रहे थे। अब रोगी महज पांच दिन में ही कोरोना को हराकर घर लौट रहे हैं। अब डॉक्टर दूसरा सैंपल दूसरे दिन और तीसरा सैंपल चौथे दिन ले रहे हैं। अगर ये दोनों रिपोर्टर नेगेटिव मिलती है तो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। जिले में अब तक 49 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 34 लोगों की मौत अगस्त में ही हुई है।
शमशान में टूटे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम
शनिवार को गांव सौदापुर में एक करीब 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई । महिला का कोरेना टेस्ट करवाया गया था जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई । परिजन महिला को पीजीआई रोहतक ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक महिला की मौत हो गई । जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंच गई । उसके बाद भी काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उसके घर आने लगी बार-बार समझाने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका ।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना रोगी
पॉजिटिव केसों में कलावाती स्कूल के पास, मॉडल टाउन, यमुना एन्क्लेव, दुष्यंत नगर, काबड़ी, सेक्टर 24, सेक्टर 11, उरलाना खुर्द, न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, गीता कॉलोनी, सनौली रोड, अग्रसेन कॉलोनी, सुखदेव नगर, राणा माजरा, न्यू सब्जी मंडी, गांधी कॉलोनी समालखा, भाटिया कॉलोनी, आदर्श नगर, सुभाष नगर, सावन पार्क, शुगर मिल कॉलोनी, तहसील कैंप, राम नगर, अग्रवाल कॉलोनी, राज कॉलोनी, एकता विहार कॉलोनी, सेक्टर 25, न्यू प्रकाश नगर, असंध रोड, खैल बाजार, शांति नगर, उग्राखेड़ी, गांव आट्टा, करहंस, ताजपुर, बापोली, नरायणा, गढ़ी केवल, कुराड़, अंसल सिटी, जाटल रोड, किला, किशनपुरा और एल्डिगो से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
2378 केस हो चुके रिकवर : डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 31353 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 27040 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । शनिवार को 1419 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 3565 केस में से 1138 एक्टिव और 2378 रिकवर किए गए हैं। अभी तक 49 मौतें हो चुकी हैं।चार मौत शनिवार को हुई है। नए 95 केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें